मनोरंजन
इंडस्ट्री में गौतम वासुदेव के 25 साल पूरे, बोले- समय को कैद करने की कला है सिनेमा
jantaserishta.com
3 Feb 2026 12:51 PM IST

x
मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता-निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने सिनेमा जगत में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशंसकों का आभार जताया।
एक्स हैंडल पर पोस्ट कर उन्होंने इसे "फ्रेम्स और फीलिंग्स की एक चौथाई सदी" का नाम दिया और लिखा कि सिनेमा सिर्फ चलती-फिरती तस्वीरें कैद करने का माध्यम नहीं, बल्कि समय को कैद करने की कला है। 25 साल के सफर में उन्हें मिली यादों और अनुभवों से वह अभिभूत हैं।
गौतम मेनन ने लिखा कि "इस डिमांडिंग इंडस्ट्री में 25 साल तक टिके रहना कोई अकेली उपलब्धि नहीं है। यह उनके साथ चलने वाले अनगिनत लोगों, कलाकारों, टीम, गुरुओं और दर्शकों के सपनों, लगन और टैलेंट से बुना गया एक खूबसूरत कपड़ा है। उन्होंने दिल से सभी का शुक्रिया अदा किया।
एक्टर्स और टीम के बारे में उन्होंने कहा, "आपने मेरे दिमाग में बसी काल्पनिक चीजों को लिया और उन्हें आत्मा, आवाज और दिल की धड़कन दी। आपने मेरे शब्दों में जान डाल दी और किरदारों में ऐसी गहराई ढूंढ ली, जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था। आप लेंस के पीछे खड़े साइलेंट आर्किटेक्ट्स रहे जिन्होंने 25 साल से मेरी कल्पना को हकीकत में बदला। आप सभी के लिए आभार और सम्मान उतना ही गहरा है, जितना उनका सिनेमा के प्रति प्यार।"
गौतम ने उन बड़े नामों और उस्तादों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने करियर में उनका साथ दिया। उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया, जिन्होंने शुरुआती कदमों में रास्ता दिखाया। साथ ही साथी डायरेक्टर्स और स्टोरीटेलर्स का जिक्र करते हुए कहा कि उनका काम रोज उन्हें चैलेंज और इंस्पायर करता है। सबसे खास संदेश दर्शकों के लिए था।
उन्होंने लिखा, "आपने मेरी कहानियों को अपनी जिंदगी में शामिल किया, मेरे किरदारों को अपनी बातचीत में जगह दी और प्यार, झगड़ों के साथ जिंदगी के अलग-अलग रंगों को अपनाया। आपका अपनापन ही मेरा सबसे बड़ा इनाम है।"
उन्होंने हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट को भी याद करते हुए कहा, वह एक दिल को छू लेने वाली रात थी, जिसने फिर से याद दिलाया कि मैं सिनेमा क्यों बनाता हूं। सिनेमा के साथ मेरा प्यार जारी है। अगला फ्रेम इंतजार कर रहा है... तब तक ढेर सारे प्यार के साथ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





