मनोरंजन

गौरी खान ने की अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी, Photos में नजर आईं सुजैन खान समेत 4 सहेलियां

Neha Dani
30 Aug 2021 2:30 AM GMT
गौरी खान ने की अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी, Photos में नजर आईं सुजैन खान समेत 4 सहेलियां
x
इसके अलावा सुजैन खान ने सफेद रंग की पैंट और काले रंग की टॉप पहना हुआ है। वहीं एकता कपूर ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी किसी डीवा से कम नहीं हैं। गौरी खान फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं साथ ही साथ वो एक बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। गौरी खान ने कई बॉलीवुड सेलेब्स के घरों को डिजाइन किया है। इसके अलावा गौरी खान की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। सोशल मीडिया पर भी गौरी खान के बहुत चाहने वाले हैं। गौरी खान अपने बॉलीवुड से जुड़े दोस्तों के साथ भी पार्टी करती रहती हैं जिसकी तस्वीरें भी वो शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में गौरी खान ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गौरी खान के साथ नीलम कोठारी और सुजैन खान भी नजर आ रही हैं। साथ ही साथ एकता कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुई हैं। जिनकी तस्वीर शेयर करते हुए गौरी खान ने उन्हें चीफ गेस्ट बताया है।


गौरी खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस पार्टी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये सभी एकसाथ नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर ही पता चलता है कि इन्होंने साथ में एक बहुत अच्छी शाम बिताई है। तस्वीरों में गौरी खान प्रिंटे मल्टी कलर टॉप पहनी हुई हैं। साथ में उन्होंने काले रंग की पैंट भी पहनी हुई है। इसके अलावा सुजैन खान ने सफेद रंग की पैंट और काले रंग की टॉप पहना हुआ है। वहीं एकता कपूर ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।


Next Story