मनोरंजन

गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया पोस्ट

Saba Naaz
30 Jun 2026 6:48 PM IST
गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया पोस्ट
x

मनोरंजन: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच उन्होंने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी कुछ डैशिंग तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं। इस बयान के बाद फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि, गौरव खन्ना की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। तलाक की चर्चाओं के बीच गौरव ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह वैनिटी वैन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप के साथ स्लीवलेस जैकेट और ढीली जींस पहनी हुई है। तस्वीरों में वह सनग्लासेस के साथ पोज देते दिख रहे हैं। गौरव ने पोस्ट के साथ कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ #LoveYourself और #GauravKhanna जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया।

इससे पहले गौरव मुंबई में एक इवेंट में भी नजर आए, जहां उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया और हार्ट साइन दिखाया। हालांकि, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी या तलाक की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं, आकांक्षा चमोला ने शो के दौरान यह भी कहा था कि उनके और गौरव के बीच कोई लड़ाई या कड़वाहट नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों अभी भी एक-दूसरे से बातचीत करते हैं, लेकिन उनकी सोच अलग होने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। आकांक्षा ने यह भी कहा कि गौरव बच्चे चाहते हैं, जबकि वह इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी समझ से लिया गया है और इसमें किसी की गलती नहीं है। आकांक्षा के अनुसार, उन्होंने पहले ही गौरव को अपनी भावनाओं के बारे में बता दिया था। इस पूरे मामले के बाद गौरव खन्ना का इंस्टाग्राम पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग उनके रिएक्शन और आगे के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story