मनोरंजन
गौहर खान-जैद दरबार ने किया Romantic डांस, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
27 Dec 2020 6:52 PM IST

x
एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर दोनों का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर दोनों का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि निकाह के दिन ही दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। दोनों ने 'तुमसे मिल के ऐसा लगा' गाने पर डांस किया, जिसे देखकर फैन्स दीवाने हो रहे हैं।
बता दें कि फंक्शन में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में दोनों का निकाह और रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया गया। दोनों सितारे बीते कई दिनों से लगातार अपनी शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। यही नहीं दोनों ने प्री-वेडिंग फोटोशूट भी कराया था और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इससे पहले गुरुवार रात को दोनों स्टार्स ने अपनी मेहंदी सेरेमनी का सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान जैद दरबार के पिता और दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'लुट गए हम तेरी मोहब्बत में...' गाते नजर आए थे।
Next Story





