मनोरंजन
हनीमून में पहुंचे गौहर खान-जैद दरबार, VIDEO में खुशी ऐसे की ज़ाहिर
Shubhra Nandy
18 Jan 2021 6:11 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार के साथ हनीमून डेज को एन्जॉय कर रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ हनीमून डेज को एन्जॉय कर रही हैं. नई नवेली दुल्हन गौहर खान (gauahar khan) शादी के बाद हनीमून तो दूर की बात एक दिन की भी छुट्टी लेकर कहीं घूमने नहीं गई थी. इतना ही नहीं गौहर खान अपनी शादी के बाद अगले दिन ही काम पर लौट थी. आपको बता दें शादी के बाद इन दिनों गौहर और जैद दोनों उदयपुर में छुट्टियां मना रहें हैं. इस बात की जानकारी खुद गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयकर करके दी हैं.
गौहर खान और जैद दरबार अपनी शादी के बाद पहली बार राजस्थान में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हाल ही में गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म दोस्ताना का गाना 'जाने क्यूं' के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में गौहर खान बेहद की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. गौहर खान ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं जब मैं अपने पति के साथ एक ट्रिप पर हूं, तो ये मुझे बहुत खुशी देता है. जैद दरबार के साथ ये मेरी पहली छुट्टी है.'
आपको बता दें. जैद दरबार और गौहर खान ने 25 दिसंबर साल 2020 में बड़ी ही धूम-धाम से शादी रचाई थी. दोनों के निकाह की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में गौहर खान की बेव सीरीज तांडव 15 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. इस सीरीज में गौहर खान के अलावा सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया भी हैं.
Next Story





