मनोरंजन
व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही गौहर खान, दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में पहली PHOTOS आई सामने
Shubhra Nandy
25 Dec 2020 3:56 PM IST

x
बिग बॉस 7 की विनर रहीं गौहर खान और जैद दरबार की प्रीवेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस 7 की विनर रहीं गौहर खान और जैद दरबार की प्रीवेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. हर फंक्शन में दोनों परफेक्ट दिखे. अब दोनों की दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में फर्स्ट फोटो सामने आ गई हैं.
गौहर खान और जैद दरबार के लिए आज का दिन बेहद खास है. दोनों की नई जर्नी शुरू होने जा रही है. एक्ट्रेस गौहर खान 25 दिसंबर को जैद दरबार संग निकाह करने जा रही हैं.
अपने निकाह के लिए दोनों ने शानदार आउटफिट कैरी किए. कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में दोनों जंच रहे हैं. उन्होंने अपने निकाह के लिए गोल्डन और क्रीम कलर को चुना.
ब्राइडल लुक में गौहर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. सिर पर दुप्ट्टा लिए, गोल्डन-क्रीम शरारा के साथ हैवी जूलरी में गौहर स्टनिंग दिखीं.
वहीं जैद भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं. गौहर और जैद दोनों ने निकाह सेरेमनी से पहले कैमरे के आगे पोज दिए और अपने निकाह की खुशी में मिठाई भी बांटी.
मालूम हो कि गौहर और जैद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. एक-दूसरे के साथ की स्पेशल मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
जैद दरबार कोरियोग्राफर और डांसर हैं. गौहर संग उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं.
Next Story





