मनोरंजन

गौहर खान का हुआ निकाह, एयरपोर्ट पर पति ने छोड़ा, फ्लाइट में Ex-बॉयफ्रेंड से हुआ सामना, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
28 Dec 2020 8:34 AM IST
गौहर खान का हुआ निकाह, एयरपोर्ट पर पति ने छोड़ा, फ्लाइट में Ex-बॉयफ्रेंड से हुआ सामना, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
x

एक्ट्रेस गौहर खान का जैद दरबार संग निकाह हो गया है. निकाह के दो दिन बाद ही एक्ट्रेस काम पर निकल गईं. वो लखनऊ शूट पर गईं. इसी दौरान वो फ्लाइट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से टकरा गईं.

कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियो शेयर किए हैं. वीडियोज में कुशाल और गौहर साथ में बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कुशाल ने लिखा- एक हसीन इत्तेफाक, शादी मुबारक गौहर खान.
वीडियो में कुशाल बोल रहे हैं- 'तो मैं अपने होमटाउन जा रहा, और देखिए मैं किससे मिला, स्वीट फ्रेंड से. हम बायचांस मिले, मैं उसे स्टॉक नहीं कर रहा.' ये सुन गौहर हंसने लगती हैं.
'ये बहुत सुंदर लग रही हैं. मैं आपके लिए बहुत खुश हूं. शायद मुझे आपको असलियत में मुबारकबाद देनी थी. शादी मुबारक गौहर.' आखिर में कुशाल बोलते हैं हाय किस्मत.
मालूम हो कि गौहर खान और कुशाल टंडन ने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था. गौहर इस शो की विनर बनी थीं. यहीं से दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था.
बिग बॉस से निकलने के बाद भी दोनों रिलेशन में रहे. लेकिन अचानक दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. गौहर और कुशाल के ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा था.
अब गौहर खान ने शादी कर ली है. 25 दिसंबर को जैद दरबार संग उनका निकाह हुआ. गौहर के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फैन को गौहर और जैद की जोड़ी काफी पसंद है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story