मनोरंजन
दुल्हन गेटअप में गौहर खान ने पति जैद को ऐसे किया तैयार, वायरल हो रहा मेकअप वाला VIDEO
Shubhra Nandy
26 Dec 2020 12:07 PM IST

x
मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान ने जैद दरबार ने 25 दिसंबर को निकाह किया है, दोनों की इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले शामलि थे.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान ने जैद दरबार ने 25 दिसंबर को निकाह किया है, दोनों की इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले शामलि थे. शादी से जुड़ी कई सारी तस्वीरें और फोटो वायरल हो रही हैं. दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. बता दें कि कोरोना की वजह से केवल खास लोगों को ही शादी में शामिल होने का न्यौता मिला था. निकाह और रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें से उनका एक वीडियो बेहद क्यूट है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गौहर खान जैद का मेकअप करती हुई नजर आ रही है. इसमें गौहर खान जैद को टच अप देती हुई दिखाई दे रही हैं, गौहर जैद के चेहरे पर फाउंडेशन लगा रही हैं. इतना ही नहीं जैद का मेकअप करने के बाद गौहर खुद भी तैयार होती हैं.
शादी में गौहर खान ने सिल्वर और ऑफ-व्हाइट कलर का शरारा पहना है जिस पर बहुत लाइट गोल्डन वर्क था, उन्होंने सिर पर घूंघट किया हुआ था जो कि एकदम ब्राइड लुक दे रहा था. शादी में जैद दरबार के लुक की बात करें तो वह अपनी पत्नी के साथ मैचिंग करते हुए ऑफ-व्हाइट कलर की शेरवानी-पायजामा पहना था.
बता दें कि कपल की निकाह सेरेमनी मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में हुई थी. कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने सेलिब्रिटीज ने शिरकत की. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गौहर को नई जिंदगी की बधाईयां देने पहुंचे.
Next Story





