मनोरंजन
कैमरे के सामने गौहर खान ने बदले कपड़े, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
5 July 2021 1:52 PM IST

x
गौहर खान पति जैद दरबार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक देती रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गौहर खान पति जैद दरबार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक देती रहती हैं. कभी दोनों डांस करते हुए, नोक-झोंक करते हुए या फिर अपने टूर के फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. गौहर खान और जैद दरबार की शादी 25 दिसंबर, 2020 में हुई थी. शादी के बाद हनीमून पर जाने का मौका दोनों को अब मिला है. काम में व्यस्त रहने और लॉकडाउन की वजह से गौहर खान और जैद दरबार अब अपने हनीमून के लिए रूस गए हैं.
गौहर खान रूस में
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि वह हनीमून के लिए रूस में हैं. गौहर खान ने फैन्स को जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, 'मैं अपने हनीमून के लिए ऐसे देश जाना चाहती थी जहां मैं पहले कभी नहीं गई हूं...' इस तरह वह भारत से रूस पहुंचने की अपनी पूरी जर्नी को एक वीडियो के जरिये दिखा रही हैं.
गौहर खान का करियर
गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी. उन्होंने करियर की शुरआत रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर (2009)' से की थी. इसके बाद वह 'गेम (2011)', 'इशकजादे (2012)', 'बद्रीनाथ की दुलहनिया (2017)' और 'बेगम जान (2017)' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आईं. 2013 में उन्होंने 'बिग बॉस 7' को भी धमाकेदार तरीके से जीता.
Next Story





