मनोरंजन

गंदी डिमांड: 'रोल के बदले साथ सोने के लिए कहा', इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
4 Oct 2021 4:23 PM IST
गंदी डिमांड: रोल के बदले साथ सोने के लिए कहा, इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
x

मुंबई. एक्ट्रेस डोनल बिष्ट (Donal Bisht) रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री कर चुकी हैं. उन्होंने शो में धमाकेदार एंट्री. शो में डोनल बिष्ट आठवें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की. सलमान उनका स्वागत करते हैं और उनका सामना एवसम मिरर से नहीं कराते हैं. इसके बाद सलमान, ईशान सहगल और डोनल बिष्ट को आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें जीप में बैठाकर भेजते हैं और इस तरह वे जंगल पहुंच जाते हैं. यहां ईशान और डोनल एक-दूसरे के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.

शो में एंट्री से पहले डोनल विष्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें एक डायरेक्टर ने रोल देने के लिए उनसे सेक्स करने के लिए कहा था. डोनल ने कहा था, "यह घटना मेरे शुरुआती दिनों में हुई थी, जब मुझे काम मिलना शुरू हुआ था, हालांकि मैंने तब तक काम शुरू नहीं किया था. आप जानते हैं, शुरुआती दौर में यह कैसे होता है जब आप कुछ नहीं होते हैं और लोग आपको अप्रोच कर रहे होते हैं. मेरे लिए, तब तो मैंने इस फिल्ड में पूरी तरह एंट्री भी ही नहीं की थी."


डोनल बिष्ट ने कहा, "लोग कभी भी मुझे इस तरह से अप्रोच नहीं करते थे क्योंकि वे देख सकते थे कि मैं एक मजबूत लड़की हूं, मैंने कभी उस तरह की जगह नहीं दी. लेकिन कुछ लोग बुरे होते हैं, आप क्या कर सकते हैं? आपको अपनी वैल्यू के बारे में जानना होगा और कुछ भी गलत नहीं होगा. मेरे साथ यही एकमात्र घटना हुई थी लेकिन इसे इस रूप में नहीं देखा चाहिए कि हर कोई डोनल बिष्ट के पास इस तरह से अप्रोच करता था."
डोनल ने आगे कहा, "जो हुआ वो हो गया. किये कराये पर पानी फिर गया. आठ साल पहले की बात है. यह बड़ा था लेकिन मैं इससे निपटी. मेरा सुझाव है कि यंग लड़कियों को इन चीजों से निपटने के लिए आत्मविश्वासी और मजबूत होने की जरूरत है. और ऐसा सिर्फ इसी इंडस्ट्री में नहीं है, यह कई अन्य इंडस्ट्रीज में भी है."
साल 2015 में 'एयरलाइंस' के साथ अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत करने से पहले, डोनल एक पत्रकार और एंकर थीं. उन्होंने कहा, "एक पत्रकार होने के नाते मुझे मदद मिली. ये लोग चीजों को जानते हैं, ये चीजों के बारे में जानते हैं. वे बहुत बहादुर हैं और किसी चीज से नहीं डरते. मैंने यह सब अपने पिछले प्रोफेशन के कारण सीखा है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story