मनोरंजन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर इयान गेल्डर का 74 साल की उम्र में निधन

jantaserishta.com
8 May 2024 11:08 AM IST
गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर इयान गेल्डर का 74 साल की उम्र में निधन
x
लंदन: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में केवन लैनिस्टर के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले ब्रिटिश एक्टर इयान गेल्डर का निधन हो गया है। वह पिछले पांच महीने से पित्त नली के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
इयान गेल्डर के साथी बेन डेनियल्स ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल्स ने लिखा, "मुझे बड़े दुख और भारी दिल के साथ इयान गेल्डर के निधन के बारे में बताना पड़ रहा है।"
"इयान को दिसंबर में पित्त नली के कैंसर का पता चला था और सोमवार को उनका निधन हो गया। मैंने उनकी देखभाल करने के लिए सभी काम रोक दिए थे, लेकिन हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़ कर चले जाएंगे।'' एक्टर ने सीरीज के 12 एपिसोड में चार्ल्स डांस द्वारा निभाए गए लॉर्ड टायविन लैनिस्टर के छोटे भाई की भूमिका निभाई।
उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया था, जिनमें 'डॉक्टर हू', 'स्नैच', 'फिफ्टीन-लव', 'कैजुअल्टी', 'एडवर्ड द किंग', 'आई थॉट यू गॉन' और 'हिज डार्क मटेरियल' समेत कई दूसरे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story