मनोरंजन
पंचतत्व में विलीन हुए गदर डायरेक्टर के पिता, छोटे बेटे कपिल शर्मा ने दिग्गज निर्माता को मुखाग्नि
Rounak Dey
22 Aug 2022 7:06 AM GMT

x
उन्हें डॉक्टरों को दिखाने जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल भी ले जाया गया था।
'गदर' डायरेक्टर अनिल शर्मा के पिता और दिग्गज निर्माता के सी शर्मा जन्माष्टमी (19 अगस्त) के दिन दुनिया को अलविदा कह गए। के सी शर्मा का 86 की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ। वहीं 20 अगस्त को के सी शर्मा सांताक्रूज पश्चिम के खीरा नगर के हिंदू श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हाल ही में उनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आईं हैं। निर्माता के सी शर्मा के अंतिम संस्कार के समय हिंदी फिल्म जगत से लेखक शक्तिमान, निर्माता विनोद बच्चन, अभिनेता अली खान, मुश्ताक खान और एक्शन मास्टर टीनू वर्मा के अलावा कुछ गिने चुने चेहरे ही नजर आए।
अंतिम संस्कार के समय मुखाग्नि सबसे छोटे बेटे कपिल शर्मा ने दी। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सोमवार को चार बजे से छह बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
के सी शर्मा का निधन शुक्रवार की रात हार्ट अटैक के चलते हुआ। पिता के निधन की जानकारी देते हुए कपिल शर्मा ने कहा था-केसी शर्मा जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे।
शुक्रवार की सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। 19 अगस्त की रात 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उसी समय उनका निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें डॉक्टरों को दिखाने जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल भी ले जाया गया था।
Next Story