मनोरंजन

गदर 2 'उड़ जा काले कावा' ने फैंस को किया पागल

Shreya
29 Jun 2023 4:56 PM IST
गदर 2 उड़ जा काले कावा ने फैंस को किया पागल
x

मुंबई। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ के हाल में रिलीज हुए पहले ही गाने ने फैंस को दीवाना बना दिया है। ‘उड़ जा काले कावा’ वही गाना है, जो गदर में काफी लोकप्रिय हुआ था। फैंस के रिएक्शन को देखकर लगता है कि इस गाने का जादू 22 साल बाद भी बरकरार है।

गाने में फिल्म के लीड किरदार तारा सिंह और सकीना के चेहरे पर 22 साल का गैप भी दिखने लगा है। फिल्म के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अपना जादू चला दिया है और एक बार फिर से दोनों के बीच का रोमांस सबको पसंद आ रहा है। ‘उड़ जा काले कावा’ गाने में सनी देओल और अमीषा पटेल (Amisha Patel) एक-दूसरे के खोए हुए नजर आ रहे हैं। जहां तारा सिंह गाते हुए दिख रहे हैं, वहीं सकीना उन्हें एकटक निहारती और उनके घुनों पर नाचतीं दिख रही हैं।

Next Story