मनोरंजन

गदर 2 को मिलेगा ऑस्कर, खुशी से झूमे फैंस

Manish Sahu
1 Sept 2023 2:51 PM IST
गदर 2 को मिलेगा ऑस्कर, खुशी से झूमे फैंस
x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्म गदर 2 की सफलता से फिल्म की पूरी टीम खुश है। फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक ऐसी खबर जो सनी के प्रशंसकों को खुश कर देगी। निर्देशक अनिल शर्मा ने प्रशंसकों को सेलिब्रेशन का अवसर दिया है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो फिल्म को ऑस्कर्स में भेजने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया गदर 2 को ऑस्कर्स के लिए भेजे जाने की एप्लीकेशन के प्रोसीजर को निर्देशक की टीम देख रही है।
अनिल ने बताया कि लोग उन्हें बार-बार गदर 2 को ऑस्कर के लिए भेजने को बोल रहे हैं। वो बोलते हैं- गदर एक प्रेम कथा एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नहीं गई थी। नहीं मालूम गदर 2 वहां तक कैसे पहुंचेगी। मगर हम इस पर काम कर रहे हैं। गदर 2 को ऑस्कर के लिए जाना चाहिए। ये फिल्म ऑस्कर डिजर्व करती है। गदर भी ये सम्मान पाना डिजर्व करती थी। गदर- एक प्रेम कथा 1947 के बंटवारे पर बेस्ड थी। हमने इस कहानी को अलग तरीके से पेश किया था। वो नई और ऑरिजनल कहानी थी। गदर 2 भी नई और ऑरिजनल स्टोरी है।
अनिल शर्मा ने कहा कि वो बीते 40 वर्षों से इंडस्ट्री में हैं। मगर आज तक उन्हें उनकी फिल्मों के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिले। अनिल शर्मा ने कहा- मैं झूठ नहीं बोलूंगा, मगर हम भी अवॉर्ड चाहते हैं। निर्देशक को लगता है ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने कभी अवॉर्ड के लिए लॉबिंग नहीं की। मैं 40 वर्षों से फिल्में बना रहा हूं। चाहे अच्छी बनी या बुरी, लेकिन मैंने दिल से जो फील किया वो बनाया। जब लोग प्यार देते हैं मैं खुश होता है। जब नहीं देते तो दुखी होता हूं। तब मैं अपनी गलतियों को सुधारने पर काम करता हूं। क्योंकि दर्शक कभी गलत नहीं हो सकती। जो गलत होता है वो फिल्मनिर्माता है।
Next Story