शादी के सवाल पर फूटा गैब्रिएला का गुस्सा और फिर साथ दिखेंगे कंगना-माधवन?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को फैंस भगवान का दर्जा देते हैं। सिर्फ उनकी एक झलक के लिए न जाने कहां-कहां से लोग मीलों की दूरी तय कर मायानगरी पहुंचते हैं। बिग बी भी अपने प्रशंसकों को पूरा सम्मान देते हैं। यही वजह है कि वह हर इतवार को अपने घर जलसा के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करना नहीं भूलते। यह परंपरा काफी लंबे वक्त से चली आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि बिग बी नंगे पैर फैंस से मुलाकात करते हैं। आखिर क्यों? खुद बिग बी ने इसकी वजह स्पष्ट की है।
अभिनेता प्रतीक बब्बर की निजी जिंदगी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे फिर वह अभिनेता की लव लाइफ हो या फिर उनके पिता के साथ उनके संबंध। इसके अलावा एक और चीज है, जिसके बारे में प्रतीक अक्सर बात किया करते हैं। वह उनकी मां और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल हैं। एक बार फिर प्रतीक और समिता चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदलने की घोषणा की है. जो उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के सम्मान में होगा।
भारतीय सिनेमा में अगर आप शानदार निर्देशकों की बात करते हैं तो एक नाम डायरेक्टर शेखर कपूर का भी आता है। शेखर फिल्मों में अपने एक्सपेरिमेंट करने की क्षमता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करना अच्छी तरह जानते हैं। शेखर कपूर जिनकी फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' की सफलता के बाद जल्द ही भारतीय सिनेमा में दोबारा निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।