मनोरंजन
शादी के बंधन में बंधें 'फनीमैन' दानिश सैत और गर्लफ्रेंड अन्या, सामने आई पहली फोटो
Rounak Dey
10 Jun 2021 11:14 AM GMT

x
बेशक ये सोशल डिस्टेंसिंग का समय है, लेकिन प्यार ही है जो हम सभी को करीब रखेगा।'
कन्नड़ टीवी ऐक्टर और 'फनीमैन' के नाम से मशहूर दानिश सैत ने गुरुवार को अपनी मंगेतर अन्या रंगास्वामी (Anya Rangaswami) के साथ शादी के बंधन में बंधें। दानिश और अन्या ने अपनी शादी को काफी निजी रखते हुए सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया था। पिछले साल दिसंबर में दानिश सैत ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सगाई की थी।
दानिश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। दानिश ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अन्या और मैंने बुधवार को रजिस्टर मैरिज कर लिया है। गुरुवार के दिन 15 सदस्यों की उपस्थिती में हमने शादी की। हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्लीज हमें आशीर्वाद दें और प्यार बनाए रखें।'
दानिश और अन्या की शादी में निर्देशक और उनके करीबी दोस्त साद खान भी शामिल हुए। साद खान ने कहा, 'मैं दानिश और अन्या के लिए बहुत खुश हूं। पिछले नौ साल से दानिश और अन्या को जानता हूं। दोनों साथ में बहुत शानदार लगते हैं। दोनों साथ में बहुत ज्यादा खुश हैं। बेशक ये सोशल डिस्टेंसिंग का समय है, लेकिन प्यार ही है जो हम सभी को करीब रखेगा।'
Next Story