मनोरंजन

FUNNY VIDEO: थानोस को ज्ञान का पाठ पढ़ाते दिखे जेठालाल के पापा, वायरल हुआ 'चंपक चाचा' का ये अंदाज़

Gulabi
17 Sept 2021 5:41 PM IST
FUNNY VIDEO: थानोस को ज्ञान का पाठ पढ़ाते दिखे जेठालाल के पापा, वायरल हुआ चंपक चाचा का ये अंदाज़
x
वायरल हुआ 'चंपक चाचा' का ये अंदाज़

मुंबई: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी के मीम वायरल होते रहते हैं. इस बीर इंटरने पर जिन दो सेलिब्रिटी के मीम वायरल हो रहे हैं उनके बारे में आप बखूबी जानते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम में 'तारक मेहता…' के चहेते 'चंपक चाचा' यानी अमित भट्ट (Amit Bhatt) सीधे एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) के थानोस (Thanos) से टक्कर लेते दिखाई दे रहे हैं. 'चंपक चाचा' थानोस को ज्ञान का पाठ पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम में आप देख सकते हैं कि, थानोस (Thanos) चुटकी बजा कर एक झटके में इस दुनिया को खत्म करने जाता है. थानोस के चुटकी बजाने के बाद भी सब कुछ पहले जैसा ही रहता है, जिसपर वह हैरान होकर सामने देखता है, जहां उसे चंपक चाचा दिखाई देते हैं. चंपक चाचा थानोस को कहते हैं कि 'अगर आंख के बदले आंख लोगे तो पूरी दुनिया ही अंधी हो जाएगी.अगर बदला लेना ही है तो इस तरह बदला लेना चाहिए कि सामने वाला ही बदल जाए… माना कि उन लोगों का मकसद सही था लेकिन तरीका गलत था." यहां देखें वीडियो
इसके बाद थानोस चंपक चाचा को बड़े ध्यान से देखने लगता है और वह नीचे बैठ जाता है. थानोस बाबूजी से माफी मांगते हुए कहता है कि बाबुजी आप सही कह रहे हैं, दूसरे सुपर हीरो की तरह वो भी गायब हो जाता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मीम बनाए जा रहे हैं. लोगों का हंस हंस कर बूरा हाल हो रहा है. कई लोग इसपर फनी कमेंट भी कर रहे है.
एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) के थानोस (Thanos) के इरादे के बारे में तो हम सब जानते हैं. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिखाया गया है कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सभी सुपरहीरो थानोस को हराने के लिए फिर से जुड़ गए. थानोस (Thanos) एक चुटकी में इस दुनिया को खत्म करना चाहते है, जिसे सारे सुपरहीरो मिलकर रोकते हैं.
Next Story