मनोरंजन

फुकरे के 12 साल पूरे, अली फजल ने खास अंदाज में जताया आभार

jantaserishta.com
15 Jun 2025 5:00 PM IST
फुकरे के 12 साल पूरे, अली फजल ने खास अंदाज में जताया आभार
x
मुंबई: अभिनेता अली फजल ने अपनी कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके पुरानी यादों को ताजा किया और पूरी टीम को प्यार दिया।
दरअसल, अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा, अली फजल, ऋचा चड्ढा और प्रिया आनंद नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 12 साल पहले हमने धमाकेदार शुरुआत की थी। हम जैसे पागलों का साथ देने के लिए रितेश सिधवानी और फारूक अख्तर सर और पूरी टीम को धन्यवाद। मैं आपका बहुत आभारी हूं।
'फुकरे' साल 2013 में रिलीज हुई थी। दर्शकों को भी फिल्म काफी पसंद आई थी, जिसके बाद साल 2017 में 'फुकरे रिटर्न्स' आई थी और साल 2023 में फुकरे का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ था। अली ने साल 2008 में इंडियन-अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा 'द अदर एंड ऑफ द लाइन' में एक छोटी भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद वह आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स में कैमियो रोल करते भी दिखे। उन्होंने शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'ऑलवेज कभी कभी' में काम किया। इस फिल्म को निगेटिव रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई। इसके बाद वह 2013 में फिल्म 'फुकरे' में एक्टिंग करते दिखे। यह फिल्म बढ़िया चली। मगर, अली फजल के रोल को मिक्स रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' (2017) और 'डेथ ऑन द नील' (2022) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा, वह लोकप्रिय वेबसीरीज 'मिर्जापुर' में 'गुड्डू पंडित' के रोल में नजर आए।
उन्होंने ऋचा चड्ढा के साथ मिलकर 'पुशिंग बटन स्टूडियो' नाम से अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है। 2025 में, उन्होंने मणि रत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' से तमिल फिल्मों में भी डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story