
नई दिल्ली: हॉलीवुड की मशहूर जासूसी फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की पहचान केवल 007 के किरदार, शानदार कारों, खतरनाक मिशनों और एक्शन दृश्यों तक सीमित नहीं रही है। इस सीरीज में नजर आई अभिनेत्रियों ने भी फिल्मों को खास पहचान दिलाई है। कभी खूबसूरती और रहस्य से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली ये अभिनेत्रियां बाद में दमदार जासूस, खतरनाक खलनायक और साहसी सहयोगियों के रूप में भी सामने आईं। उर्सुला एंड्रेस की हनी राइडर से लेकर फामके यानसेन की ज़ेनिया ओनाटॉप तक, जेम्स बॉन्ड फिल्मों की कई महिला किरदार आज भी सिनेमा इतिहास का हिस्सा हैं। जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी में समय के साथ महिला किरदारों की भूमिका भी बदली है। शुरुआती फिल्मों में कई अभिनेत्रियों को रोमांटिक और ग्लैमरस भूमिकाओं में दिखाया गया, जबकि बाद की फिल्मों में महिला किरदारों को जासूसी, एक्शन और कहानी के महत्वपूर्ण फैसलों से जोड़ा गया। आइए जानते हैं जेम्स बॉन्ड फिल्मों की कुछ सबसे यादगार अभिनेत्रियों और उनके किरदारों के बारे में।





