मनोरंजन

शाहिद कपूर से लेकर विद्या बालन तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्मों से पहले म्यूजिक वीडियो में किया था काम

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 11:15 AM GMT
शाहिद कपूर से लेकर विद्या बालन तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्मों से पहले म्यूजिक वीडियो में किया था काम
x
इन बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्मों से पहले म्यूजिक वीडियो में किया था काम
बॉलीवुड सेलेब्स को दर्शकों से बहुत प्यार मिलता है फिर चाहे इन सेलेब्स का कोई गाना हो या फिर कोई मूवी हो। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है तो कुछ ने टीवी विज्ञापन से और कुछ ने तो म्यूजिक वीडियो से अपने करियर को शुरू किया है। चलिए आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने फेमस म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी।
1)विद्या बालन
विद्या बान ने केवल 16 साल की उम्र में एकता कपूर के शो 'हम पांच' में काम किया था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने पलाश सेन के यूफोरिया बैंड के गाने 'कभी आना तू मेरी गली' में काम किया था। विद्या बालन ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साल 2003 में विद्या बालन ने बंगाली फिल्म 'भालो ठेको' में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों की और से काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
2)शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी लेकिन करियर में आगे आते समय 1999 में उन्होंने आर्यन्स बैंड के गाने 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में काम किया था। इस वीडियो में शाहिद के साथ ऋषिता भट्ट भी नजर आई थी। शाहिद कपूर ने टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है। शाहिद के फिल्‍मी करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्क विश्क' से हुई थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
3)बिपाशा बसु
बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उनकी पहली फिल्म 'अजनबी' थी। इस फिल्म के लिए डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'राज' में काम किया था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस सोनू निगम ने म्यूजिक वीडियो 'तू कब ये जानेगी' में काम किया था। इस गाने के फेमस होने पर बिपाशा दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
4)जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने फिल्मों से पहले गाना 'चुपके चुपके सखियों से वो' में पहली बार काम किया था। उन्होंने अपना डेब्यू फिल्म जिस्म से किया था और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट डेब्यू भी मिला था। जॉन अब्राहम बॉलीवुड एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और मॉडल भी हैं।
Next Story