मनोरंजन

सामंथा अक्किनेनी से लेकर अनुष्का शेट्टी तक किरदारों के लिए इन हसीनाओं ने बदला रुप रंग

Rani Sahu
11 Jun 2021 3:57 PM GMT
सामंथा अक्किनेनी से लेकर अनुष्का शेट्टी तक किरदारों के लिए इन हसीनाओं ने बदला रुप रंग
x
हर फिल्म के साथ फिल्मी सितारे अपने लुक्स और गेटअप में खासा बदलाव करते हैं

किरदारों के लिए इन हसीनाओं ने बदला रुप रंग

हर फिल्म के साथ फिल्मी सितारे अपने लुक्स और गेटअप में खासा बदलाव करते हैं। मगर कम ही ऐसा होता है कि फिल्म अदाकाराएं अपनी खूबसूरती को पीछे छोड़कर डी-ग्लैम लुक को अपनाएं और अपने रंग को और भी ज्यादा डार्क दिखाएं। हाल ही में सामंथा अक्किनेनी ने अपने पहले वेब शो द फैमिली मैन में अपने लुक में किए बदलाव से हर किसी को चौंका दिया है। सामंथा से पहले भी कई साउथ अदाकाराओं ने ऐसी हिम्मत दिखाई थी। यहां देखिए लिस्ट।

साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा अक्किनेनी ने द फैमिली मैन 2 में अपने तमिल रिबेल के किरदार से हर किसी को चौंका दिया है। इस शो में सामंथा अक्किनेनी की डी-ग्लैम लुक देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली थी। Also Read - Prabhas के साथ रिलेशनशिप को लेकर Anushka Shetty का बड़ा खुलासा, कहा 'फिल्म छोड़ सकती हूं लेकिन प्रभास...'

सामंथा अक्किनेनी से पहले अदाकारा तमन्ना भाटिया में एक रिबेल के किरदार में तहलका मचा चुकी है। वो फिल्म बाहुबली में बागी सैनिक के अवतार में दिखी थी। जिसकी खूब तारीफें हुई थी।

द फैमिली मैन की सुचि यानी प्रियामणि राज ने भी साउथ फिल्म नरप्पा के लिए अपने लुक में भारी बदलाव किया था। फिल्म में वो दो जवां बेटों की मांं के किरदार में नजर आई थी। एक्ट्रेस का ये लुक देख लोग चौंक गए थे। Also Read - बाहुबली की 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी का असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान !!

दिवंगत फिल्म अदाकारा श्रीदेवी सदमा में दिमागी रूप में बच्ची के रोल में लोगों का दिल जीत चुकी थी। मूल रूप ये एक तमिल फिल्म थी। जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया था।

फिल्म अदाकारा श्रेया सरन ने साउथ फिल्म गमनम में सीधी-सादी मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस सिंपल भारतीय महिला के किरदार में नजर आई थी। Also Read - Anushka Shetty ने तेलुगु इंडस्ट्री में हुए कास्टिंग काउच पर खोली अपनी जुबान, कहा "मैं कभी भी इसका..."

अदाकारा साई पल्लवी भी राणा दग्गुबाती स्टारर फिल्म वीरता पर्वम में सीधी सादी भारतीय महिला के किरदार में नजर आने वाली है।

महानती फेम अदाकारा कीर्थि सुरेश अपनी अपकमिंग फिल्म गुड लक सखी में सिंपल और डी-ग्लैम लुक में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक ही फैंस को इस फिल्म के लिए एक्साइट कर रहा है। Also Read - R Madhavan और Anushka Shetty की फिल्म 'Nishabdham' को लगा बड़ा झटका, हो सकती है OTT प्लेटफार्म पर रिलीज?

अदाकारा अनुष्का शेट्टी के बाहुबली के इस लुक को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने मां के किरदार में बरसों से बंदी महिला के लुक में लोगों को डरा दिया था।

अपने सेंसेशनल सीन्स से फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली अदाकारा राधिका आप्टे साउथ फिल्म चरिथा में डी-ग्लैम अवतार में नजर आईं थी।

Next Story