मनोरंजन
रुपाली गांगुली से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के स्टेज पर बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें लिस्ट
Rounak Dey
1 Sep 2022 7:46 AM GMT

x
एक्ट्रेस ने तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है।
बीते दिन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। इस फिल्मफेयर अवॉर्ड में कई टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स अपने जलवे बिखेर रहे हैं। इस फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड सितारों ने खूब रंग जमाया। लेकिन खसा बात तो यह है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सितारों ने भी रौनक लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) सहित टीवी के कई सितारे फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 में पहुंचे, जहां उनके लुक्स के आगे बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर की चमक भी फीकी पड़ गई। तो एक नजर डालते हैं टीवी के इन सितारों के लुक्स पर।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 में तेजस्वी प्रकाश ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका लुक भी काबिल-ए-तारीफ लगा। एक्ट्रेस का यह अंदाज देख फैंस भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
रुपाली गांगुली फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने पति अश्विन के वर्मा के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंचीं। रेड साड़ी में एक्ट्रेस का लुक देखने लाक था।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 में शहनाज गिल व्हाइट डिजाइनर साड़ी में पहुंचीं, जिसमें उनका लुक देख लोग अपनी निगाहें नहीं हटा पाए। फोटो में शहनाज गिल का अंदाज वाकई में कमाल का लगा।
शमा सिकंदर ( Shama Sikander)
शमा सिकंदर ने भी अपने जबरदस्त लुक से फिल्मफेयर अवॉर्ड में कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ब्लैक एंड गोल्डन शिमरी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक था।
मौनी रॉय ( Mouni Roy)
फिल्मफेयर अवॉर्ड में मौनी रॉय रेड बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंचीं। उनके इस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक ने भी लोगों की खूब निगाहें खीचीं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है।
Next Story