मनोरंजन

रुपाली गांगुली से लेकर शहनाज गिल तक, 'नच बलिए 10' के स्टेज पर मचाने वाली हैं धमाल

Neha Dani
3 Aug 2022 5:20 AM GMT
रुपाली गांगुली से लेकर शहनाज गिल तक, नच बलिए 10 के स्टेज पर मचाने वाली हैं धमाल
x
हालांकि एक्टर ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। वहीं मोहसिन खान ‘नच बलिए 10’ का भी हिस्सा बन सकते हैं।

स्टार प्लस का धमाकेदार डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 10' (Nach Baliye 10) को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। नच बलिए 10 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह शो फैंस को बहुत पसंद आता है। खास बात तो यह है कि शो के लिए टीवी सितारों को भी अप्रोच किया गया है। तो आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के नाम। जिसमें शहनाज गिल से लेकर रुपाली गांगुली का नाम भी शामिल है। आई एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।


रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

बताया जा रहा है कि 'अनुपमा' की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी इस बार अपने बलिए के साथ 'नच बलिए 10' में धमाल मचा सकती हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal)

'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा रहे प्रतीक सहजपाल को लेक माना जा रहा है कि वह 'नच बलिए 10' का भी हिस्सा बनेंगे। लेकिन एक्टर या मेकर्स की ओर से मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)

नच बलिए 10 के लिए शहनाज गिल को अप्रोच किया गया है। पंजाब की कैटरीना कैफ का नाम जोरों-शोरों से बाहर आ रहा है। हालांकि खुद शहनाज गिल ने मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

मोहसिन खान (Mohsin Khan)

टीवी एक्टर मोहसिन खान को लेकर खबर आई थी कि वह 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा बनेंगे। हालांकि एक्टर ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। वहीं मोहसिन खान 'नच बलिए 10' का भी हिस्सा बन सकते हैं।

Next Story