मनोरंजन

आपके नन्हें हाथों को पकड़ने से लेकर...रणबीर संग आलिया की शादी पर इमोशनल हुए बॉडीगार्ड

Rounak Dey
16 April 2022 9:38 AM IST
आपके नन्हें हाथों को पकड़ने से लेकर...रणबीर संग आलिया की शादी पर इमोशनल हुए बॉडीगार्ड
x
वहीं रणबीर कपूर की सिक्योरिटी का जिम्मा यूसुफ इब्राहिम के पास है।

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। आलिया का कपूर खानदान में शानदार स्वागत किया गया। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। स्टार्स और फैंस लगातार कपल को बधाईयां दे रहे हैं। अब इसमें रणबीर और आलिया के बॉडीगार्ड्स सुनील तालेकर और यूसुफ इब्राहिम का नाम भी शामिल हो गया है।









युसूफ इब्राहिम ने आलिया और रणबीर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- मुबारक हो मिस्टर एंड मिसेज कपूर @आलिया भट्ट #रणबीर कपूर।
वहीं सुनील तालेकर ने भावुक होते हुए लिखा- 'आपके नन्हे हाथों को पकड़ने से लेकर आपको दुल्हन के रूप में देखने तक...मेरा दिल आज खुशी से भर गया है।' दोनों के पोस्ट्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बता दें सुनील तालेकर आलिया भट्ट को प्रोटेक्ट करते हैं और मुंबई में अपनी सिक्यूरिटी एजेंसी चलाते हैं। वहीं रणबीर कपूर की सिक्योरिटी का जिम्मा यूसुफ इब्राहिम के पास है।


Next Story