मनोरंजन

Hina खान से लेकर सुदेश लहरी तक, शो के लिए इन सेलेब्स का नाम हुआ कंफर्म

Ashish verma
5 Jun 2025 8:14 PM IST
Hina खान से लेकर सुदेश लहरी तक, शो के लिए इन सेलेब्स का नाम हुआ कंफर्म
x
Hina खान से लेकर सुदेश लहरी

New Delhi.नई दिल्ली। टीवी पर रियलिटी शो काफी पसंद किए जाते हैं। अब कलर्स टीवी पर एक कपल रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है। इसका नाम है पति पत्नी और पंगा। इस शो के बारे में जानकारी सामने आने के बाद से ही टीवी लवर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस शो का कॉन्सेप्ट दिलचस्प है, जो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है। वैसे इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल शामिल होंगे।पति पत्नी और पंगा से हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल का नाम भी जुड़ रहा है। आइए जानते हैं इस मोस्ट अवेटेड शो के लिए किन सेलेब्स के नाम फाइनल हुए हैं।

साथ ही आइए जानते हैं शो के शुरू होने को लेकर क्या अपडेट सामने आई हैहिना खान और रॉकी जायसवाल4 जून को हिना खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की। इसके बाद अब इस न्यूलीवेड कपल का नाम पति पत्नी और पंगा रियलिटी शो से जुड़ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस सेलेब्रिटी शो के लिए कपल का नाम कंफर्म हो गया है। हाल ही में हिना खान को एक इवेंट में स्पॉट किया गया और वह अपनी शादी के अगले ही दिन काम पर वापस लौटने को लेकर सुर्खियों में रहीं। खैर, फैंस दोनों को इस अपकमिंग शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


Next Story