मनोरंजन
हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, टीवी की हसीनाओं ने बताया योग का महत्व
jantaserishta.com
21 Jun 2025 5:00 PM IST

x
मुंबई: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर टीवी अभिनेत्रियों में योग को लेकर जबरदस्त जोश दिखा। हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका सिंह, ऐश्वर्या सखुजा-नाग, करिश्मा के.तन्ना और कविता कौशिक ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए।
इन वीडियोज में वह अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, एक्रो पोज, सर्वांगासन और शीर्षासन तक हर योगासन का अभ्यास करती दिखीं। सभी ने अपने फैंस को योग के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है।
हिना खान ने भी योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह वज्रासन, सुखासन, भुजंगासन और वशिष्ठासन जैसे योगासन करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, योग, श्वास क्रिया, ध्यान सब कुछ है, अपने प्रति अच्छा व्यवहार रखें।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सोसाइटी के गार्डन में योग करते हुए तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा, 'योग रखे निरोग! योग दिवस की शुभकामनाएं।' तस्वीर में अभिनेत्री चक्रासन, वृक्षासन जैसे योग करती नजर आईं। दीपिका सिंह ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "योग हमें एकजुट, स्वस्थ और सामर्थ्य बनाता है। ये आपके जीवन में शांति लाता है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। वीडियो में अभिनेत्री अपने घर में योग कर रही हैं।"
ऐश्वर्या सखुजा-नाग अपनी दोस्त के साथ एक्रो पोज देते हुए दिखीं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "योगा से ही पेशेंस भी और पोज भी। करिश्मा के. तन्ना जिम में चक्रासन, शीर्षासन करती दिखीं तो कविता कौशिक ने वीडियो शेयर कर भगवत गीता को कोट किया। लिखा, 'योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





