मनोरंजन

बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक, ये रहीं बॉबी देओल की बेस्ट मूवीज

SANTOSI TANDI
2 Oct 2023 9:17 AM GMT
बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक, ये रहीं बॉबी देओल की बेस्ट मूवीज
x
ये रहीं बॉबी देओल की बेस्ट मूवीज
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। ओटीटी पर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से जबरदस्त दबदबा बनाया है। अब बॉबी देओल, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल में भी खास रोल निभा रहे हैं। तो चलिए नजर डालते हैं बॉबी देओल के कुछ सुपरहिट प्रोजेक्ट पर।
बरसात
फिल्म बरसात बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। बॉबी देओल ने साल 1995 में बरसात फिल्म से अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था। राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके साथ ट्विंकल खन्ना नजर आई थी। बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके लिए बॉबी को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
गुप्त
साल 1997 में बॉबी देओल की एक और फिल्म आई इसका नाम था गुप्त। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से ही बॉबी देओल अच्छे अभिनेता के रूप में पहचाने जाने लगे। इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आई थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट 10 करोड़ था और फिल्म ने 25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बादल
बॉबी देओल की फिल्म बादल तो आप सब ने देखी ही होगी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और यह भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर थी इस फिल्म में उनके अपोजिट रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया था। फिल्में में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।
हमराज
हमराज भी बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में बॉबी के अपोजिट अमीषा पटेल को कास्ट किया गया था। अक्षय खन्ना विलेन की भूमिका में नजर आए थे। उस जमाने में ये फिल्म बेहतरीन थ्रिलर मानी जाती थी। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था और आज भी लोग हमराज देखना पसंद करते हैं।
आश्रम
साल 2020 में बड़े पर्दे से जब ओटीटी की तरफ बॉबी देओल ने रुख किया तो तहलका मच गया। बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। आश्रम में बॉबी देओल की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं,जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। वहीं अब दर्शक इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी लव होस्टल नाम की वेब सीरीज में में भी नजर आ चुके हैं।
Next Story