मनोरंजन

अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, प्राइवेट जेट के मालिक, ये पांच स्टार्स

Shiddhant Shriwas
17 Oct 2021 5:14 AM GMT
अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, प्राइवेट जेट के मालिक, ये पांच स्टार्स
x
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी स्टार्स करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसी वजह से ये सभी स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी स्टार्स करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसी वजह से ये सभी स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं। हर स्टार का अपना कोई नया शौक होता है। कुछ सेलेब्स को महंगे जूते पहनने का शौक होता है, तो कुछ अभिनेत्रियां अपने एक्सपेंसिव पर्स की वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के सितारों के पास अपना एक गैराज भी है, जिसमें दुनिया की एक्सपेंसिव गाड़ियां शामिल हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार भी हैं, जिनके पास अपना चार्टर्ड प्लेन है। तो आइए आपको ऐसे ही कुछ मशहूर सितारों के बारे में बताते हैं, जो अपने पर्सनल चार्टड प्लेन में चलते हैं।

अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में कई नाम दिए गए हैं। कोई उन्हें मेगा स्टार कहता है, तो कोई उन्हें सदी का महानायक के नाम से पुकारता है। अमिताभ बच्चन बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। अभिनेता के पास खुद का एक प्राइवेट जेट है, जिसका वे अपने परिवार के साथ कहीं जाने में इस्तेमाल करते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान भी एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं। वे अक्सर अपने इस जेट में अपने को-स्टार्स के साथ नजर आते हैं। शाहरुख इसका इस्तेमाल अपनी फिल्मों की शूटिंग या फिर प्रमोशन के दौरान करते हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता हमेशा अपने खूबसूरत बंगले की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन उनका प्राइवेट जेट भी कम लग्जरी नहीं है। अक्षय अपने परिवार के साथ हॉलिडे पर इसी से जाते हैं।

अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय के पास भी अपना पर्सनल प्राइवेट जेट है। दोनों को उनकी शादी के दौरान प्राइवेट जेट में देखा गया था। ये काफी कमाल की बात है कि, बच्चन परिवार में दो प्राइवेट जेट है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। इसी वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रैवल करना पड़ता है, इसलिए उन्होंने अपने लिए एक प्राइवेट जेट खरीदा है

Next Story