मनोरंजन

ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बिना ब्लाउज के करवा चुकी है बोल्ड फोटोशूट, देखें फोटोज

Neha Dani
18 Jun 2022 5:42 AM GMT
ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बिना ब्लाउज के करवा चुकी है बोल्ड फोटोशूट, देखें फोटोज
x
फिल्म में बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी थी। उनके इस लुक की खूब चर्चा भी हुई थी।

नई दिल्ली : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक इन हसीनाओं ने अपने ड्रेसिंग सेंस से खलबली मचा रखी है। ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न, ये हसीनाएं हर आउटफिट में अपने अंदाज से छा जाती हैं। बॉलीवुड और टीवी की ही कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं। जिन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर इस कदर सुर्खियां बटोरी थीं कि उनके आगे बाकी लोग भी फेल हो गए थे। तो जानिए इन हसीनाओं के नाम।

मौनी रॉय

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ( Mouni Roy ) ने भी बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर लोगों को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने ग्रीन साड़ी में अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका अंदाज वाकई में कमाल का लगा था। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।


प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अपने हॉट फोटोशूट के दौरान गोल्डन साड़ी पहनी थी। लेकिन इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना था। उनके इस बैकलेस लुक को देख फैंस भी हैरान रह गए थे।

सनी लियोनी

बोल्डनेस की सारी हदों को पार करते हुए सनी लियोन ( Sunny Leone ) ने भी साड़ी में फोटोशूट कराया था। उनके इस लुक को देखकर फैंस भी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। उनके इस अंदाज के आगे प्रियंका चोपड़ा और मौनी रॉय भी फीकी पड़ गई थीं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों भले ही अपने फैशन सेंस के कारण लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। लेकिन एक्ट्रेस भी अपने ड्रेसिंग अंदाज से धमाल मचा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'चोखर बाली' फिल्म में बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी थी। उनके इस लुक की खूब चर्चा भी हुई थी।


Next Story