मनोरंजन

अभिनेता से लेकर राजनेता तक Parineeti और Raghav की शादी का हिस्सा बनेंगे ये सेलेब्स

Tara Tandi
22 Sept 2023 12:15 PM IST
अभिनेता से लेकर राजनेता तक Parineeti और Raghav की शादी का हिस्सा बनेंगे ये सेलेब्स
x
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम शादी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शादी के लिए परिणीति और राघव राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनकी शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। इस बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से लोग हैं जो परिणीति और राघव की शादी में मेहमान बनकर शामिल हो सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में हमने देखा कि बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के तमाम दिग्गज शामिल हुए। ऐसे में शादी में इन सेलिब्रिटीज का जुटना भी तय है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में मेहमान के तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश भगेल सहित आम आदमी पार्टी के कई राजनेताओं को परी और राघव के विवाह समारोह में भाग लेते देखा जा सकता है।
राजनीति के इन वीवीआईपी लोगों के अलावा हिंदी सिनेमा जगत के कुछ सेलेब्स भी इस जोड़े की शादी में रंग जमाते नजर आ सकते हैं। शादी में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी विदेश से आ सकती हैं। हालांकि परिणीति के घर उनकी मां पहले ही पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के जीजा यानी निक जोनस इस शादी में शामिल नहीं हो सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल मई महीने में सगाई की थी। उस दौरान इन सभी मेहमानों के लिए मेले का आयोजन किया गया था। परिणीति और राघव की शादी के खास दिन की बात करें तो 24 सितंबर वो तारीख है जब ये जोड़ा हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। आपको बता दें कि परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस में होने वाली है।
Next Story