मनोरंजन

महानायक अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को बम से उड़ाने की फिर से धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 Nov 2026 4:35 PM IST
महानायक अमिताभ बच्चन के जलसा को बम से उड़ाने की फिर से धमकी, मचा हड़कंप
x
नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन मायानगरी मुंबई को एक बार फिर दहलाने की धमकी मिली है. गुरुवार को मिले एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा', बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय स्थित मेयर के दफ्तर और शहर की कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की बात कही गई है.
हालांकि हाल के हफ्तों में 'जलसा' और BMC मुख्यालय को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार ईमेल भेजने वाले ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को भी सीधे तौर पर निशाने पर लिया है.
धमकी भरे ईमेल में साफ तौर पर 27 नवंबर, शुक्रवार को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो पर हमले की चेतावनी दी गई है. यह मेल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को संबोधित करते हुए भेजा गया है, जिसमें मुंबई के मेट्रो रेल नेटवर्क को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
इस ईमेल में खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला दिया गया है. मेल भेजने वाले ने 'बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)' और 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम लेते हुए चेतावनी दी है कि अगर मुंबई में दिलजीत का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, तो पूरे शहर में लगातार 30 दिनों तक ग्रेनेड हमले किए जाएंगे.
मुंबई से पहले दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर भी ऐसी ही धमकी सामने आ चुकी है. महज दो दिन पहले एक ईमेल के जरिए 29 नवंबर को बेंगलुरु के मदावारा स्थित NICE ग्राउंड्स में होने वाले दिलजीत के शो के दौरान IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से धमाका करने की धमकी दी गई थी.
यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन के घर और मुंबई की बड़ी जगहों को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले इसी महीने 12 नवंबर को भी एक धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था. उस मेल में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, महालक्ष्मी स्टेडियम, मेयर के कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में बम धमाके करने की बात कही गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story