
x
Entertainment मनोरंजन : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट वे यहां फैंस के साथ साझा करती हैं। आज रविवार को पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि वे पति राघव चड्ढा के साथ डेट नाइट पर हैं।
दरअसल, परी और राघव फिलहाल पेरिस में हैं। वे फ्रेंच ओपन 2025 लाइव देख रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। इसी में उन्होंने अपडेट दिया है कि वे फ्रेंच ओपन में पति राघव चड्ढा के साथ डेट नाइट पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम से झलकियां भी शेयर की हैं। दरअसल, राघव और परी जानिक सिनर और कार्लोस अलकराज के बीच का मुकाबला देखने पहुंचे हैं।
आज रविवार 8 जून को विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अलकराज के बीच कड़ा मुकाबला है। परिणीति ने दोनों के बीच के मैच की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके अलावा वे इस दौरान अपनी पसंदीदा डिश प्रेट्जेल एंजॉय करती दिखीं। इसकी झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लेकिन मैं प्रेट्जेल के लिए यहां आई हूं'। बता दें कि प्रेट्जेल एक तरह की पेस्ट्री होती है।
Tagsपरिणीति चोपड़ाराघव चड्ढापहलीग्लोबलडेट नाइटparineeti chopraraghav chaddhafirstglobaldate nightजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





