मनोरंजन
BJP नेता सोनाली फोगाट के नाम से हो रही धोखाधड़ी, बनाया फेक अकाउंट
Rounak Dey
30 Jan 2021 3:29 AM GMT

x
सोनाली फोगाट को 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर से निकले हुए कुछ ही दिन हुए हैं।
सोनाली फोगाट को 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर से निकले हुए कुछ ही दिन हुए हैं। शो से बाहर आने के बाद सोनाली लगातार इंटरव्यूज में बिजी हैं और खाली समय में वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। इस बीच सोनाली फोगाट के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई है। दरअसल सोनाली फोगाट के नाम को इस्तेमाल करके फेक फेबबुक अकाउंट से एक शख्स लोगों ने पैसे मांग रहा है। जैसे ही इसकी भनक सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को लगी है तो उन्होंने अपने फैंस से इसकी जानकारी शेयर की है।
सोनाली फोगाट ने अपने नाम से चलाए जा रहे फेक अकाउंट से किए गए मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर करके अपने फैंस को आगाह किया है। सोनाली फोगाट ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें ये शख्स 40000 रुपए की मांग कर रहा है।
इस स्क्रीनशॉट को शेटर करते हुए सोनाली फोगाट ने कैप्शन में लिखा है, 'नमस्कार दोस्तों, आप सभी से निवेदन है कृपया मेरे ये फेसबुक अकाउंट को अनफॉलो कर दें क्योंकि ये फेक अकाउंट है। इस अकाउंट के माध्यम से ये व्यक्ति सबसे पैस मांग रहाहै। कृपया कर के इस अकाउंट से दूर रहें। इसके खिलाफ प्रक्रिया चल रही है।'

Rounak Dey
Next Story