मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की येलो मैक्सी ड्रेस की कीमत जानकर चौके फैंस, इस रेज में खरीद सकते हैं कार

Triveni
3 April 2021 1:32 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा की येलो मैक्सी ड्रेस की कीमत जानकर चौके फैंस, इस रेज में खरीद सकते हैं कार
x
बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी बल्कि अपने स्टाइलिश आउटफिट्स की वजह से भी फैंस के बीच काफी चर्चा में बनी रहती हैं

बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी बल्कि अपने स्टाइलिश आउटफिट्स की वजह से भी फैंस के बीच काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कई लड़कियों के लिए फैशन इंस्परेशन बन चुकी प्रियंका एक बार फिर अपनी स्टनिंग आउटफिट में सोशल मीडिया पर छाई हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक पीले कलर की मैक्सी ड्रेस में एक फोटो शेयर की है। जिसे देखकर लग रहा है मानो वो गर्मियों का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से कर रही हैं। आप भी गर्मियों में पहनने के लिए प्रियंका की इस ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ये खूबसूरत पीली मैक्सी ड्रेस Emilio Pucci ब्रांड की है। Emilio Pucci इटली का एक लग्जरी फैशन ब्रांड है। प्रियंका के इस आउटफिट में फ्रंट ऐंड बैक में वी-नेकलाइन, सेल्फ टाई वेस्ट बेल्ट, मैक्सी लेंथ हेमलाइन, ट्रिम्स और ओवरऑल फेदर एम्बेलिश्मेंट थे, जो उसे गॉरजस लुक दे रहे थे। सिल्क मेड इस ड्रेस में प्रियंका काफी गॉरजस लग रही हैं। हालांकि इस ड्रेस को खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत करीब 4,50,000 लाख रुपये है।



प्रियंका चोपड़ा को येलो कलर काफी पसंद है। उन्हें कई खास मौकों पर इस रंग की आउटफिट्स को कैरी करते देखा गया है। पीसी ने अपने बर्थडे में भी येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने मोनोक्रोम को-ऑर्ड स्कर्ट सेट पहना था। इसमें स्लीवलेस ऐंड टर्टल नेकलाइन का ब्लाउज था, जिसके साथ माइक्रो प्लीटिड मैचिंग स्कर्ट थी।
लेमन येलो कलर के इस अटायर को उन्होंने वाइट टैसल ईयररिंग्स के साथ मैच किया था।


Next Story