मनोरंजन

नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ गर्ल: एक्ट्रेस के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रात में कुक और मेड से हुई पूछताछ

jantaserishta.com
28 Jun 2025 9:24 AM IST
नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ गर्ल: एक्ट्रेस के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रात में कुक और मेड से हुई पूछताछ
x
देखें वीडियो.
मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दिया है। देर रात शेफाली जरीवाला की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अटैक बताया जा रहा है। हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है, उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची। ये टीमें घर के अंदर मौजूद हैं और जांच की जा रही है। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ हुई है। शेफाली की मेड और कुक को रात में ही अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।
शुरुआती रिपोर्ट में आया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी। अभी तक परिवार की तरफ से कार्डियक अटैक से ही मौत बताई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस अपनी प्राथमिक जांच कर रही है। बिल्डिंग वॉचमैन शत्रुघ्न महतो के मुताबिक, उसने शेफाली को नहीं देखा था। उनकी कार निकली थी, तब उसने गेट खोल दिया, लेकिन शेफाली की मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। वॉचमैन ने कहा, "मुझे इस बारे में पक्का पता नहीं है। मुझे रात करीब 1 बजे पता चला, जब एक आदमी ने मुझे बताया कि शेफाली की मौत हो गई है।"
शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अंधेरी के हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया। शेफाली का मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। अभी तक शेफाली की मौत की परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच पुलिस और फॉरेंसिक टीमों की मौजूदगी से मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। अभिनेत्री शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हुआ है। शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' गाने से फेमस हुई थीं और उन्होंने बिग बॉस 13 में अपनी भूमिका निभाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null