मनोरंजन

फोर्ब्स मैगजीन 2020: ये लड़की है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी, सभी को पछाड़ा

jantaserishta.com
16 Dec 2020 12:54 PM IST
फोर्ब्स मैगजीन 2020: ये लड़की है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी, सभी को पछाड़ा
x
मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर, पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम है

अमेरिका की रियलिटी टीवी सुपरस्टार और कॉस्मेटिक बिजनेस टायकून काइली जेनर को फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी घोषित किया है. इस मैगजीन के मुताबिक, 23 साल की काइली ने इस साल 540 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 40 अरब रूपयों की कमाई की है.

काइली की हैरतअंगेज कमाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके नीचे मौजूद टॉप चार सेलेब्स की कमाई मिलाकर भी काइली से अधिक नहीं है. काइली के बाद अमेरिकन रैपर केनी वेस्ट, मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर, पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम है.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका के रैपर कैनी वेस्ट का नाम है. उन्होंने इस साल 170 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग साढ़े 12 अरब की कमाई की है. वेस्ट और काइली के बीच काइली की बहन किम कार्दशियां के पति हैं. कैनी इससे पहले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की थी हालांकि उन्होंने कुछ दिनों बाद ही अपने फैसले को बदल भी लिया था.
इसके अलावा साल 2020 में फोर्ब्स की टॉप 10 लिस्ट में रेसलर और हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर नेमार, अमेरिकन एक्टर टेलर पेरी और अमेरिका की रेडियो और टीवी पर्सनैलिटी हॉवर्ड स्टेन जैसे सेलेब्स शामिल हैं.
गौरतलब है कि फोर्ब्स और काइली के बीच विवाद भी सामने आया था. दरअसल कुछ साल पहले फोर्ब्स ने काइली को सबसे यंग अरबपति का दावा करते हुए एक कवर स्टोरी की थी लेकिन इस साल मई के महीने में फोर्ब्स ने काइली को लेकर रिपोर्ट जारी की थी और कहा था कि उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर झूठ बोला है ताकि वे फोर्ब्स के कवर पर आ सके. काइली फोर्ब्स की इस रिपोर्ट से काफी नाखुश नजर आई थीं और उन्होंने इससे जुड़े कुछ ट्वीट्स भी किए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story