मनोरंजन

Bigg Boss 15 की ट्रॉफी के लिए इस हसीना ने मारी बाजी, फिनाले से पहले विनर का नाम आ रहा सामने

Gulabi
29 Jan 2022 1:40 PM GMT
Bigg Boss 15 की ट्रॉफी के लिए इस हसीना ने मारी बाजी, फिनाले से पहले विनर का नाम आ रहा सामने
x
Bigg Boss 15 की ट्रॉफी
छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) को जल्द ही इस सीजन का विनर मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 Grand Finale) लगभग शूट हो चुका है। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि इस सीजन का विनर कौन होगा। पहले लोग ये कयास लगा रहे थे कि 'बिग बॉस' का यह सीजन करण कुंद्रा (Karan Kundra) या तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) में से कोई जीतेगा। हालांकि अब बाजी पलटती दिखाई दे रही है। खबरें ये आ रही हैं कि शो की इस दमदार हसीना ने सभी को पछाड़ ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस सीजन के विनर का नाम लीक हो गया। जानकारी के मुताबिक, रश्मि देसाई को 'बिग बॉस' के घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके बाद प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच में कांटे की टक्कर है।
'खबरी' के मुताबिक निशांत भट्ट ने पैसे का ब्रिफकेस लेकर शो से चले जाने का फैसला किया। इसके बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने भी ब्रिफकेस लेकर घर से बाहर जाने का ऐलान किया। जिसके बाद अब मुकाबाला प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच है।
जानकारी के मुताबिक, शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को इस सीजन का विनर बताया जा रहा है। इस खबर को सुन उनके फैंस में खुशी की लहर है। हालांकि प्रतीक सहजपाल 'बिग बॉस 15' में एक हीरो के तौर पर उभरे हैं। प्रतीक सहजपाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके लिए ट्विटर पर अब तक 18 मिलियन ट्वीट किए जा चुके हैं। कड़ी मशक्कत के बाद फैंस अपने-अपने फेवरेट्स को विनर बनता देखना चाहते हैं।
Next Story