मनोरंजन

पहली बार नीरज चोपड़ा और श्रीजेश दिखेंगे KBC 13 के मंच पर, अमिताभ ने लगाया 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा

Tara Tandi
12 Sept 2021 1:12 PM IST
पहली बार नीरज चोपड़ा और श्रीजेश दिखेंगे KBC 13 के मंच पर, अमिताभ ने लगाया हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा
x
‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 13 (KBC 13) के अगले ‘शानदार शुक्रवार’ में कौन खास मेहमान आने वाले हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 (KBC 13) के अगले 'शानदार शुक्रवार' में कौन खास मेहमान आने वाले हैं, इसका खुलासा हो चुका है. अगले हफ्ते शुक्रवार को टोक्यो अलिंपिक (Tokyo Olympic) में अपना दमखम दिखाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और बॉन्ज मेडल अपने नाम करने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य पी. श्रीजेश (P. Sreejesh) केबीसी 13 के मंच पर नजर आने वाले हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस क्विज रियलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है.

केबीसी 13 के नए प्रोमो वीडियो में आप नीरज चोपड़ा और श्रीजेश को बहुत ही खुशी के साथ शो में एंट्री करते हुए देख सकते हैं. नीरज और श्रीजेश दोनों ही अपने मेडल दर्शकों को दिखाते हुए उनका अभिवादन हासिल करते हैं. नीरज ने रेड कोट डाला हुआ है और वहीं श्रीजेश ग्रे कोट में दिखाई दिए. दोनों के एंट्री करते ही दर्शकों और अमिताभ बच्चन के दिलों में जोश भर गया. दोनों के आते ही अमिताभ बच्चन हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं.

यहां देखिए केबीसी 13 का नया प्रोमो

सोनी टीवी ने केबीसी के इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अपने देश का नाम रोशन करके केबीसी 13 के मंच पर आने वाले हैं, टोक्यो 2020 ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश. सुनिए उनके संघर्ष और ओलिंपिक के अनुभव को कौन बनेगा करोड़पति में…

केबीसी 13 के इस नए प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों के अंदर भी उत्साह बढ़ गया है. कई लोग यह एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं. केबीसी के कई फैंस ने प्रोमो पर कमेंट किया है. एक ने कहा कि क्या प्रोमो है. यह बहुत ही गर्व महसूस कराने वाला पल है. एक यूजर लिखता है- इस एपिसोड का इंतजार नहीं कर सकता. इस तरह कई लोगों ने इस एपिसोड को देखने की बेसब्री को अपने कमेंट के जरिए जाहिर किया.

आपको बता दें कि ये पहली बार है जब नीरज चोपड़ा किसी रियलिटी शो में दिखाई देने वाले हैं. जबकि श्रीजेश को हम सोनी टीवी के ही कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में देख चुके हैं. श्रीजेश अपनी हॉकी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने हंसी मजाक में अपने टोक्यो ओलिंपिक के अनुभवों को साझा किया था. इस बार नीरज चोपड़ा भी अपने अनुभवों को किसी रियलिटी शो में साझा करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

Next Story