मनोरंजन

पहली बार बेटी को अकेला छोड़ पति संग वैलेंटाइन डे मनाने निकलीं Bipasha Basu, बोलीं- बहुत गिल्टी फील हो रहा'

Neha Dani
16 Feb 2023 4:22 AM GMT
पहली बार बेटी को अकेला छोड़ पति संग वैलेंटाइन डे मनाने निकलीं Bipasha Basu, बोलीं- बहुत गिल्टी फील हो रहा
x
कपल ने नवंबर 2022 में बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं, जो एक दूसरे के लिए प्यार का इज़हार करने में कभी नहीं कतराते। बीते दिन वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। यह पहली बार था जब बिपाशा अपनी बेटी को घर पर पहली बार छोड़कर आउटिंग पर निकली थीं। तो घर में बेटी को छोड़कर पति संग वैलेंटाइन मनाने गई बिपाशा बेहद बैचेन थी, जिसका खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस ने किया है।
पति संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा को जब मीडिया ने बेटी देवी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, " अरे उसे छोड़ के आना पड़ा। बहुत मॉम गिल्टी हो रहा है फर्स्ट टाइम निकली हूं। वैलेंटाइन्स डे के लिए सब बोले जाना चाहिए, थोड़ा एक दूसरे के लिए भी वक्त निकालो। पर आज बहुत गिल्टी फील हो रहा है। जल्दी घर जाना है।"
डिनर डेट के दौरान स्पॉट हुए बिपाशा करण ने मीडिया को एक साथ जबरदस्त पोज भी दिए। इस दौरान दोनों कैमरे के सामने हाथ से हार्ट भी बनाते नजर आए।
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 पेरेंट्स बने हैं। कपल ने नवंबर 2022 में बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta