मनोरंजन

एक्टर सोनू सूद के घर के बाहर तैनात किया गया फ्लाइंग स्क्वायड, जानिए वजह

jantaserishta.com
20 Feb 2022 6:58 PM IST
एक्टर सोनू सूद के घर के बाहर तैनात किया गया फ्लाइंग स्क्वायड, जानिए वजह
x

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग को मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने की शिकायत मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपने मोगा स्थित घर में रहने के लिए कहा गया है. साथ ही उनके घर के बाहर फ्लाइंग स्क्वायड को तैनात कर दिया गया है. इससे पहले उनकी कार भी जब्त कर ली गई थी. गौरतलब है कि पंजाब में शाम 5 बजे तक 117 विधानसभा सीटों के लिए 63.44 फीसदी वोटिंग हुई है.

दरअसल, पंजाब में मतदान के दौरान चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि बूथ पर सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. शिरोमणि अकाली दल द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने सोनू सूद को विभिन्न बूथों में जाने से रोकने के लिए उनकी कार को जब्त कर लिया है. हालांकि सोनू सूद ने इन आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बहन मालविका सूद को वोट देने के लिए किसी को नहीं कहा. वह सिर्फ मतदान केंद्रों के बाहर स्थापित कांग्रेस बूथों का दौरा कर रहे थे.
मालविका सूद के समर्थन में कपिल शर्मा
इधर, आज ही पंजाब के मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद के समर्थन में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक वीडियो जारी किया है. कपिल अपने वीडियो में जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं. कपिल इसका क्रेडिट सोनू सूद को देते हैं. वे कहते हैं कि सोनू पाजी की वजह से वे जिम में कसरत कर रहे हैं. कपिल, नई शुरूआत यानी चुनावी राजनीति में उतरने के लिए, मालविका सूद को शुभकामनाएं देते हैं. वे कहते हैं कि आप दोनों भाई-बहन अच्छे-अच्छे काम करते रहें, लोगों की सेवा करते रहें. मालविका ने अपने फेसबुक पर कपिल शर्मा का वीडियो शेयर किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story