
x
फिटनेस इन्फ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी ने अवॉर्ड फंक्शन
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन में रकुल प्रीत सिंह फिटनेस इन्फ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी को अवॉर्ड दे रही हैं, और वह न तो उन्हें ठीक से ग्रीट करते हैं और न ही स्टेज पर उनके साथ पोज देते हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई लिखने लगा कि जग्गी ने अपने बर्ताव से एक्ट्रेस की बेइज्ज़ती की। खैर, अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने बताया है कि उन्होंने रकुल के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया।
So Here's The Clarification Of Lakshya Jaggi About This Incident Of Rakul Preet Singh. https://t.co/MhurlN7fSU pic.twitter.com/HgptBZAb48
— आदेश 🚩 (@ADfanatic_New) February 23, 2026
वीडियो में वह कहते हैं, "तुम पूछ रहे थे कि रकुल प्रीत वाला जो सीन हुआ था, 'के रकुल प्रीत को अवॉर्ड शो में क्यों इग्नोर किया था मैं? क्या बात हुई थी?'। तो एक आंटी अवॉर्ड लेने जा रही थी, मेरे सामने से ही निकल रही थी। उनको भी कोई बढ़िया सा अवॉर्ड मिल रहा था। तो उन्होंने जैसे ही अवॉर्ड लिया, उन्होंने हाथ आगे किया तो उनसे हाथ नहीं मिलाया उसने (रकुल)।"
So Here's The Clarification Of Lakshya Jaggi About This Incident Of Rakul Preet Singh. https://t.co/MhurlN7fSU pic.twitter.com/HgptBZAb48
— आदेश 🚩 (@ADfanatic_New) February 23, 2026
जग्गी ने आगे कहा, "मैं कोई बेइज्जती करने नहीं गया था। ऊपर गया, मैंने अवॉर्ड लिया उससे, मैंने बोला हाथ मिला ने का तो रिवाज है नहीं, तो लो अवॉर्ड और आगे बढ़ते चलो। मुझे तो यही लगा। मुझे क्या पता बेइज्जती हो जाएगी।
Either don't attend the event at all or refuse the award, but at least don't insult the person who is giving you the award. There's a reason why these newborn social media influencers get hate from everyone. RAKUL DESERVES BETTER. pic.twitter.com/zZXfb2ukSg
— आदेश 🚩 (@ADfanatic_New) February 23, 2026
खैर, रकुल ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। साथ ही, यह भी पता नहीं चला है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह हाल का है या पुराना।
Tagsफिटनेस इन्फ्लुएंसरलक्ष्य जग्गीअवॉर्ड फंक्शनरकुल प्रीत सिंह का अपमानखबर पर खुलासाFitness InfluencerLakshya JaggiAward FunctionInsult to Rakul Preet SinghRevealed on Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





