मनोरंजन

रणवीर सिंह की मूवीज का फर्स्ट वीकेंड का कलेक्शन, 'सर्कस' ने पहले तीन दिन में की इतनी कमाई

Rounak Dey
27 Dec 2022 4:26 AM GMT
रणवीर सिंह की मूवीज का फर्स्ट वीकेंड का कलेक्शन, सर्कस ने पहले तीन दिन में की इतनी कमाई
x
शामिल हो पाई है या नहीं। यहां पर रणवीर सिंह की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बीते शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पूरा कर लिया है और 20.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की 'सर्कस' फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन के मामले में उनकी अब तक की फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाई है या नहीं। यहां पर रणवीर सिंह की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट है।
पद्मावत (Padmaavat)
रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' जनवरी, 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'पद्मावत' ने पहले वीकेंड पर 114 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सिंबा (Simmba)
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' दिसंबर, 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'सिंबा' ने पहले वीकेंड पर 75.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
गोलियों की रासलीला रामलीला (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela)
रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' नवंबर, 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' ने पहले दिन 52.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
गुंडे (Gunday)
रणवीर सिंह की फिल्म 'गुंडे' फरवरी, 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'गुंडे' ने पहले दिन 49.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
83
रणवीर सिंह की फिल्म '83' दिसंबर, 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 83 ने पहले वीकेंड पर 47 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Next Story