मनोरंजन

जोरम से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक रिलीज

Rani Sahu
29 Nov 2022 7:04 AM GMT
जोरम से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक रिलीज
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी (Bollywood actor Manoj Bajpayee) की आने वाली फिल्म जोरम से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोरम को लेकर चर्चा में हैं। मनोज वाजपेयी ने फिल्म जोरम से अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है।इस तस्वीर में मनोज बाजपेयी ने अपने आधे सर और कानों को गमछे से ढ़का हुआ है। जोरम से अपने फर्स्ट लुक को ट्विटर (Twitter) पर शेयर कर मनोज वाजपेयी ने लिखा, "फिल्म बाजार में शानदार प्रदर्शन के बाद अब आपके लिए देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम का फर्स्ट लुक पेश है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम रोमांचक के साथ-साथ एक्शन से भरपूर होने वाली है।" बताया जा रहा है कि फिल्म जोरम की शूटिंग झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के आस-पास स्थित जंगल और मुंबई स्थित सेट पर हुई है। इस फिल्म का निर्माण अनुपमा बोस और जी स्टूडियो के साथ मिलकर मखीजा फिल्म्स ने किया है।

Source : Uni India

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story