मनोरंजन

भूत पुलिस से जैकलीन फर्नांडिस का फ़र्स्ट लुक रिवील

Tara Tandi
8 July 2021 7:45 AM GMT
भूत पुलिस से जैकलीन फर्नांडिस का फ़र्स्ट लुक रिवील
x
हॉरर कॉमेडी फ़िल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हॉरर कॉमेडी फ़िल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सैफ़ और अर्जुन के किरदारों के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस का लुक रिवील किया गया है।

प्लेटफॉर्म ने 5 जुलाई को भूत पुलिस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, रिलीज़ डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इस फ़िल्म में जैकलीन फर्नांडिस कनिका नाम का किरदार निभा रही हैं, जो भूत पुलिस गैंग का हिस्सा है। गुरुवार को जैकलीन ने अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया। हाथ में हंटर थामे जैकलीन बिंदास अंदाज़ में पोस्टर पर नज़र आ रही हैं। जैकलीन का लुक बुधवार को रिलीज़ होने वाला था, मगर लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो जाने की वजह से इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

भूत पुलिस का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। सैफ़ फ़िल्म में विभूति नाम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर के किरदार का नाम चिरौंजी है। दोनों के फ़र्स्ट लुक सोमवार को रिवील किये गये थे। फ़िल्म सितम्बर में रिलीज़ होने की सम्भावना है।जैकलीन फर्नांडिस की पहली डायरेक्ट ओटीटी रिलीज़ ड्राइव है, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर आयी थी। इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने जैकलीन के साथ लीड रोल निभाया था। लीड रोल में जैकलीन आख़िरी बार 2018 की फ़िल्म रेस 3 में सलमान ख़ान के साथ पर्दे पर नज़र आयी थीं। इसी साल रिलीज़ राधे के एक गाने में भी जैकलीन फीचर हुई थीं। जैकलीन की आने वाली फ़िल्मों की बात करें तो जॉन अब्राहम के साथ अटैक, रणवीर सिंह के साथ सर्कस और अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडेय और राम सेतु में दिखायी देंगी। कोरोना वायरस पैनडेमिक के तहत कई बॉलीवुड फ़िल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही हैं। भूत पुलिस उसी कड़ी का हिस्सा है।


Next Story