मनोरंजन

'मेट्रो... इन दिनों' के सेट से फातिमा सना शेख और अली फजल का फर्स्ट लुक जारी

jantaserishta.com
14 May 2024 10:41 AM IST
मेट्रो... इन दिनों के सेट से फातिमा सना शेख और अली फजल का फर्स्ट लुक जारी
x
मुंबई: अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के सेट से अली फजल और फातिमा सना शेख का पहला लुक शेयर किया गया है। एक सूत्र ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, "अली और फातिमा पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। उनके बीच सेट पर और सेट के बाहर भी काफी अच्छी दोस्ती है।"
सूत्र ने कहा, "उन्होंने एक साथ दो शेड्यूल पूरे कर लिए हैं और जल्द ही मुंबई में अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।" फोटो में अली और फातिमा निर्देशक अनुराग के साथ पानी में भीगे हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने बारिश का सीन शूट किया होगा।
'मेट्रो...इन दिनों' की शूटिंग अंतिम चरण में है और यह 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अनुराग की पिछली हिट 'लाइफ इन ए...मेट्रो' से प्रेरित, 'मेट्रो...इन दिनों' में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे कलाकार शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story