मनोरंजन

सबसे पहले 'जनता से रिश्ता' पर देखें वरुण धवन के हल्दी की तस्वीर

Shubhra Nandy
25 Jan 2021 1:43 PM IST
सबसे पहले जनता से रिश्ता पर देखें वरुण धवन के  हल्दी की तस्वीर
x
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने 24 जनवरी को सात फेरे लिए हैं. वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने 24 जनवरी को सात फेरे लिए हैं. वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वरुण ने खुद शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं. अब वरुण ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है. जिसमें वरुण को ढेर सारी हल्दी लगी हुई है.

वरुण ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-हल्दी सही लगी. एक फोटो में वरुण की बॉडी पर हल्दी लगी हुई है. उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं और मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में वरुण के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. वरुण के दोस्तों ने उनकी फिल्म के किरदारों के नाम की व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है.
वरुण की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को 30 मिनट के अंदर 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं कुछ सेलेब्स उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं. गली बॉय स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने वरुण के पोस्ट पर कमेंट किया- हा हा, मुबारक हो भाई.

शादी के बाद वरुण नताशा मीडिया से आकर भी मिले. एक्टर जैसे ही अपनी पत्नी के साथ मीडिया के सामने आए हल्ला मच गया. मीडिया के कैमरों ने इस जोड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. वरुण आज नताशा के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में नजर आए. जहां सभी ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी. इस दौरान वरुण और नताशा की तस्वीरों के लिए हल्ला इतना मचने लगा कि वरुण को कहना पड़ गया कि कम आवाज करो ये डर जाएगी. वरुण का ये अंदाज देख सभी चुप हो गए. वाकई अपनी पत्नी को लेकर वरुण का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया.


Next Story