मनोरंजन

आलिया भट्ट के बर्थडे पर 'ब्रह्मास्त्र' से पहली झलक रिलीज, फैंस को दिया खास तोहफा

Rounak Dey
15 March 2022 12:35 PM IST
आलिया भट्ट के बर्थडे पर ब्रह्मास्त्र से पहली झलक रिलीज, फैंस को दिया खास तोहफा
x
ये फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। आज के समय में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। आज आलिया भी झोली में एक से बढ़कर एक फिल्में है जिनमे से एक है ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)।



इस फिल्म का इंतजार फैंस पिछले दो साल से कर रहे हैं। आज एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर खुद आलिया ने अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, फिल्म में रणबीर के साथ पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आने वाली आलिया भट्ट का इस फिल्म से पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है। आलिया के लुक के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। ये फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।
Next Story