मनोरंजन

Badshah के नए सॉन्ग की पहली झलक रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस का कातिलाना LOOK

Shubhra Nandy
2 Jun 2021 11:15 AM IST
Badshah के नए सॉन्ग की पहली झलक रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस का कातिलाना LOOK
x
बादशाह (Badshah) के नए गाने 'पानी-पानी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. गाने में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) लीड रोल प्ले कर रही हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बादशाह (Badshah) के नए गाने 'पानी-पानी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. गाने में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) लीड रोल प्ले कर रही हैं. बादशाह (Badshah) के इस म्यूजिक वीडियो से जैकलीन का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज कर दिया गया है. बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट की है जिसमें वह और जैकलीन साथ में नजर आ रहे हैं.


जैकलीन का कातिलाना लुक
जैकलीन (Jacqueline Fernandez) इस फोटो में काफी अमेजिंग लग रही हैं और बादशाह भी काफी कूल नजर आ रहे हैं. बादशाह ने जहां ब्लैक एंड यलो जैकेट के साथ ब्लैक सनग्लासेज पहन रखे हैं वहीं जैकलीन भी ब्लैक एंड सिल्वर आउटफिट में नजर आ रही हैं. बादशाह ने गाने से दोनों का लुक शेयर करते हुए इसकी एक लाइन भी रिवील कर दी है.
बादशाह ने शेयर की गाने की लाइन
सॉन्ग की ये लाइन बादशाह (Badshah) ने इस पोस्ट की कैप्शन में लिखी है. उन्होंने लिखा, 'सुनने में आया है तू मरती है हम पर.' ये लाइन इस म्यूजिक वीडियो में बादशाह (Badshah) के रैप में सुनने को मिल सकती है. बात करें पब्लिक रिएक्शन की तो बादशाह की इस पोस्ट को लाखों की तादात में लाइक और शेयर किया गया है. एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा- तबाही.
थ्रोबैक फोटो को लेकर चर्चा में थे बादशाह
बता दें कि बादशाह (Badshah) बीते दिनों अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने अपनी 17 साल पुरानी एक फोटो शेयर की थी जिसमें बादशाह (Badshah) टीशर्ट पहने एक झील जैसी जगह पर नजर आए थे. उनकी इस फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया गया था लेकिन कुछ लोगों ने ये भी कॉमेंट किया कि बादशाह फोटो में बिलकुल अभी जैसे लग रहे हैं.


Next Story