मनोरंजन

पहले तलाक फिर डेटिंग और अपनी नौकरानी को पीटने के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं ये बेहद ही हॉट एक्ट्रेस का आज है जन्मदिन

Neha Dani
21 Jan 2021 6:05 AM GMT
पहले तलाक फिर डेटिंग और अपनी नौकरानी को पीटने के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं ये बेहद ही हॉट एक्ट्रेस का आज है जन्मदिन
x
बॉलीवुड अभिनेत्रीकिम शर्माआज अपना जन्मदिन मना रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही है। बता दे कि, किम का जन्म 21 जून 1980 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था। किम के जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताना जा रहे उनसे जुडी कुछ ख़ास बातें जिन्हे आप शायद ही जानते होंगे। बता दे कि, शायद ही किसी को मालूम होगा अभिनेत्री किम बॉलीवुड के सुपरस्टार अर्जुन रामपाल की रिश्ते की बहन है। खास बात यह है कि, किम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत काफी छोटी भूमिका से की थी लेकिन बहुत ही जल्द उन्होंने बॉलीवुड दुनिया में अपनी ख़ास पहचान बना ली।

उन्होंने पहली बार 1993 में शाहरुख खान, सन्नी देओल व जूही चावला की सुपरहिट फिल्म में एक्स्ट्रा के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्हें सात साल बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े बैनर यशराज की फिल्म में एक्ट्रेस के रूप में काम करने का मौका मिला। फिल्म 'मोहब्बतें' में किम अभिनेता जुगल हंसराज के साथ नजर आई।
इस फिल्म में शाहरुख़ खान अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार थे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने केनिया बेस्ड बिजनेस मैन अली पुंजानी से शादी की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और कुछ कारणों की वजह से वे लोगों एक दूसरे से अलग हो गए। खबरों की माने तो इसके बाद किम का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जोड़ा गया था।


Next Story