मनोरंजन

‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा

jantaserishta.com
5 Oct 2026 5:34 PM IST
‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा
x
देखें VIDEO.

मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है. मगर उससे कुछ वक्त पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ, जो अब टल गया है. रामायण के सेट पर आग लगने की जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने पुष्टि की है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के सेट पर आग लग गई थी. उन्होंने बताया कि ये एक छोटी सी घटना थी. स्टूडियो के बाहर लगे एक टेंट में आग लगी थी. हालांकि, आग को समय रहते काबू में कर लिया गया और इसे फैलने से रोक लिया गया. इस वजह से सेट पर मौजूद किसी भी शख्स को कोई खतरा नहीं हुआ.
बीएन तिवारी ने कहा- कुछ दिन पहले भी पास की एक जगह पर आग लगने की घटना हुई थी. इसके बाद मैंने सभी प्रोड्यूसर्स से बात कर उन्हें सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा था. लेकिन लापरवाही की वजह से रामायण के सेट पर फिर आग लग गई. अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और नुकसान भी ज्यादा नहीं हुआ. हालांकि, ये घटना फिल्म की टीम और बाकी प्रोडक्शन हाउस के लिए एक चेतावनी है कि सेट पर सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरती जाएं.
बता दें कि फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट की इस समय शूटिंग जारी है. हालांकि जब ये हादसा हुआ, तब सेट पर डायरेक्टर या एक्टर रणबीर कपूर मौजूद थे या नहीं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ दिन पहले यहां अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट आए थे, जिन्होंने फिल्म के प्रमोशन में एक बड़ा पार्ट निभाया था. ये इवेंट इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में भी रहा.
बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे इंडिया में रिलीज करने की तारीख 8 नवंबर रखी गई है. वहीं दुनियाभर में इसे 5 और 6 नवंबर इन अलग-अलग तारीखों पर रिलीज किया जाएगा. इसे 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story